सभी धर्म जाति को सम्मान दिलाना कांग्रेस का लक्ष्य
Gangapar News - कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में मऊआइमा ब्लॉक के अल्लीपुर में एक बैठक हुई। इस बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का सिद्धांत...

मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मऊआइमा ब्लॉक के अल्लीपुर में कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का सिद्धांत है सभी जाति, धर्म, संप्रदाय को एक साथ लेकर चलना और सभी को न्याय और सम्मान दिलाना।
बैठक में कलीम अल्ताफ, अनिल कुमार सरोज, फिरोज अहमद, सुरेंद्र यादव, मो.जमील, राम पूजन यादव, विनोद कुमार गौतम, मो. फारूक, हरिकेश यादव, मो. शकील, शंकर पटेल, रफीक अहमद, शिवप्रसाद प्रजापति, शमशाद अहमद, राम मणि ओझा, अंतिमा सरोज, मो.शफीक, मालती सरोज, निर्मला सरोज, मो.आलम, ननकी देवी, मो.खालिक, मो.परवेज, राकेश कुमार सोनी, छेदीलाल पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।