Eid ul-Azha Celebrated with Simplicity in Uruva Region उरुवा के ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsEid ul-Azha Celebrated with Simplicity in Uruva Region

उरुवा के ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज

Gangapar News - उरुवा। विकास खंड क्षेत्र उरुवा में शनिवार को ईद उल अजहा (बकरीद) सादगी के साथ

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 7 June 2025 03:53 PM
share Share
Follow Us on
उरुवा के ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज

विकास खंड क्षेत्र उरुवा में शनिवार को ईद उल अजहा (बकरीद) सादगी के साथ मनाया गया। सुबह होते ही नमाज पढ़ने वाले लोगों ने मस्जिद और ईदगाह में नमाज अदा की। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद महमूद आलम तथा मोहम्मद अली ने बताया कि गर्मी के कारण साढ़े छह बजे ही ईदगाह में नमाज अदा की गई। गांव के हाजी शमसेर अली बताया कि पवित्र रमजान महीने की समाप्ति के लगभग सत्तर दिनों बाद इसे मनाया जाता है। नमाज अदा करने में आसपास के गांव तरवाई,कपूरी का पूरा, सिटकी, समोगरा, माता का पूरा, पट्टीनाथ राय सहित कई गांव के लोगों ने ईदगाह और नई तथा पुरानी मस्जिद में नमाज अदा की।

मस्जिद के मौलाना ने बताया की नमाज खत्म होने के बाद नमाजी लोगों ने देश के अमन चैन की दुआ मांगी तथा एक दूसरे के गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय तथा सिरसा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय मय पुलिस बल निगरानी में लगे रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।