First Rain Relief for Farmers Amidst Heatwave in Bihar पहली बरसात से मौसम हुआ सुहाना, किसान खुश, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFirst Rain Relief for Farmers Amidst Heatwave in Bihar

पहली बरसात से मौसम हुआ सुहाना, किसान खुश

Gangapar News - पहली बरसात से मौसम हुआ सुहाना, किसान खुश सिरसा/मेजा। शाम तीन बजे के लगभग आकाश में काले बादल छा गए। कुछ देर के बाद तेज हवा के साथ वारिश शुरू हो गई। मौस

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारThu, 29 May 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
पहली बरसात से मौसम हुआ सुहाना, किसान खुश

शाम तीन बजे के लगभग आकाश में काले बादल छा गए। कुछ देर के बाद तेज हवा के साथ वारिश शुरू हो गई। मौसम की पहली वारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी। बरसात से मौसम सुहाना हो गया। किसान अच्छी वारिश से खुश हैं। भूईपारा गांव के किसान विजय शंकर मिश्र ने बताया कि तरहार क्षेत्र के अधिकांश किसान बरसात पर निर्भर रहते हैं, पहली बारिश से किसान अपने खेत की तैयारी कर लेगें। डोरवा गांव के किसान विश्म्भर पटेल, लखनपुर के किसान राजीव तिवारी ने कहा कि तेज धूप व गर्मी से लोगों में बचैनी रही, किसान धान की पौध तैयार नहीं कर सके थे, अब धान की पौध तैयार करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

पहली बरसात से मौसम में नमी आएगी। इस वारिश से किसान अपने खेतों में पशुओं के लिए हरा चारा उगा सकेगें। मेजारोड बाजार के राजेश कुमार ने बताया कि बरसात के पहले बाजार के मेजा व सिरसा मार्ग पर नालियों की सफाई ने होने से नालियां पूरी तरह से जाम रही, संयोग रहा कि वारिश की गति धीमी रही, बरना बरसात का पानी दुकानदारों के लिए परेशानी खड़ा कर देता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।