आईएसबीटी परिसर में चली भाजपा की झाडू
भारतीय जनता पार्टी ने रानी अहिल्याबाई की जयंती पर ऋषिकेश में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी परिसर से कूड़ा एकत्रित किया और तीर्थयात्रियों से सफाई बनाए रखने की अपील की। मंडल...
भारतीय जनता पार्टी ने रानी अहिल्याबाई की जयंती पर तीर्थनगरी में गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपाइयों ने आईएसबीटी परिसर से कूड़ा एकत्रित किया। भाजपा ने तीर्थयात्रियों से भी परिसर में स्वच्छता बनाये रखने की अपील की। गुरुवार सुबह भाजपा ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष मनोज ध्यानी के नेतृत्व में भाजपाई ट्रांजिट कैंप पहुंचे और पूरे परिसर में सफाई की। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आने लोगों को भी स्वच्छता के लिये प्रेरित किया। सुबह करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चले अभियान में पूरे परिसर से एकत्रित कूड़ा वाहन से कूड़ाघर भेजा गया। मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि चारधाम यात्रा के चलते भाजपा लगातार सफाई अभियान चला रही है।
तीर्थयात्रियों से भी स्वच्छता बनाने रखने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके बाद विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारछा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ लोगों को साफ-सफाई के लिये जागरूक भी किया जा रहा है। उन्हें डस्टबिन का उपयोग करने को प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में दिनेश सती, कविता शाह,मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट,दीपक धमीजा,राजू शर्मा, शिवकुमार गौतम,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगावर सिंह, शिवम् टुटेजा,संजीव सिलसवाल, चंदू यादव,विजय प्रजापति,अंकुश कुमार, सुधा असवाल,राहुल कुमार आदि शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।