Student Dies After Poisonous Creature Bite While Climbing Mahua Tree विषैले जंतु के काटने से छात्र की मौत, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsStudent Dies After Poisonous Creature Bite While Climbing Mahua Tree

विषैले जंतु के काटने से छात्र की मौत

Gangapar News - फूलपुर। महुआ के पेड़ पर चढ़े छात्र को किसी विषैले जन्तु ने काट लिया। बाद

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारMon, 16 June 2025 03:50 PM
share Share
Follow Us on
विषैले जंतु के काटने से छात्र की मौत

महुआ के पेड़ पर चढ़े छात्र को किसी विषैले जन्तु ने काट लिया। बाद में जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो निकट के चिकित्सक के पास ले जाया गया। हालत गंभीर देख उसे तुरंत एसआरएन अफसर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फूलपुर कोतवाली अन्तर्गत तिसौरा गांव निवासी उमंग राज पुत्र मनोज कुमार भारतीया जो अपने मां पिता का इकलौता पुत्र था। वह संविलियन विद्यालय तिसौरा में कक्षा छह का छात्र था। रविवार दोपहर बाद चार बजे वह निकट के महुए के पेड़ पर चढ़कर कोईया तोड़ रहा था।

इस बीच उसे किसी विषैले जन्तु ने काट लिया साथ ही उसके पैर पर ईंट गिर गई थी। उससे उसका पैर चुटहिल हो गया। बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन निकट के चिकित्सक के पास ले गये। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने तत्काल एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।