शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
Bijnor News - धामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का पहले विवाह हुआ था, लेकिन विवाद के बाद वह आरोपी के साथ रहने लगी। पुलिस...

धामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना कोतवाली देहात के एक गांव निवासी व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने तथा बिना विवाह किए संबंध बनाने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र धामपुर के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका विवाह धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। थाना कोतवाली देहात के एक गांव निवासी व्यक्ति उसकी ससुराल में आता जाता था। वह कुछ समय पूर्व उसका पति से विवाद हुआ तब महिला उसके साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव में आकर रहने लगी।
वहां से आरोपी व्यक्ति महिला को अपने साथ हरिद्वार रोशनाबाद ले गया। शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे उसको एक पुत्री भी पैदा हुई। महिला ने 15 मई को अप्राकृतिक संबंध बनाने तथा गाली गलौज कर घर से निकलने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्ठि की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।