महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sonbhadra News - सोनभद्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार पर आरोप लगाया गया कि उसने 11 साल में महंगाई को बढ़ाया है। सपा नेताओं ने कहा कि खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, रसोई गैस...

सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के आरटीएस चौक पर महंगाई के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल के कार्यकाल में महंगाई बढ़ाए जाने का आरोप लगाया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। भाजपा अपनी 11 साल की उपलब्धियां को बताने में परेशान है, लेकिन आज देश और प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। खाद्य पदार्थ, पेट्रोल डीजल, रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। विकास दरें लगातर घट रही है। इस सरकार में किसानों की आय दोगुना नहीं हुई, जिससे किसान परेशान है।
कापी, किताब दवा लगातार महंगा हो रहा है। एक तरफ पढ़े लिखे नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जबकि बिजली की महंगाई कमर तोड़ रही है। विमला भारती व कल्याणी कोल ने कहा कि हम महिलाएं भाजपा सरकार में लगातार परेशान हो रहे हैं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जा रहा है। इस सरकार में बच्चों को पढ़ना मुश्किल हो रहा है। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि देश प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान नौजवान व्यापारी परेशान है। कहा कि भाजपा की 11 साल के कार्यकाल में जनता महंगाई से परेशान है। मुन्ना कुशवाहा व सुरेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। कहा कि सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन सरकार बनते ही भाजपा ने जनता का कमर तोड़ने का काम किया। इस मौके पर शिवकुमारी भारती, मनोज प्रजापति, विनोद यादव, राजेश मौर्य, बचाऊ भारती, जुनैद अंसारी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।