Devar Attempts Rape on Bhabi Husband and Mother-in-Law Threaten Her Life देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsDevar Attempts Rape on Bhabi Husband and Mother-in-Law Threaten Her Life

देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Gauriganj News - शुकुल बाजार में एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के विदेश में होने के दौरान उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने पति और सास को सूचित किया, तो दोनों ने उसे और उसकी बेटी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजWed, 30 April 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

शुकुल बाजार। संवाददाता पति के विदेश में रहने के दौरान देवर ने भाभी के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पति व सास से की तो दोनों ने कहीं शिकायत करने पर उसे और उसकी बेटी को जान से मार देने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी देवर के साथ ही पीड़िता के पति व सास के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति कामकाज के सिलसिले में विदेश गया है। बीते 7 अप्रैल को वह अपनी पुत्री के साथ घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके प्रतिरोध के कारण जब वह दुष्कर्म में सफल नहीं हुआ तो उसकी जमकर पिटाई कर दी और किसी से बताने पर उसे और उसकी बेटी को जान से मार देने की धमकी दी। डर वश उसने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराया। घटना के बाद से आरोपी लगातार उसके साथ छेड़खानी कर प्रताड़ित कर रहा है। आजिज आकर उसने फोन से अपने पति को और सास को जानकारी दी तो दोनों ने उल्टा उसे ही जुबान बंद रखने की धमकी दी। जिससे आरोपी देवर के हौंसले और बढ़ गए हैं और वह लगातार परेशान कर रहा है। इस संबंध में एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि आरोपी देवर मो. सद्दाम, पीड़िता के पति अमीरुद्दीन व सास के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।