अमेठी:दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध घायल
Gauriganj News - अमेठी के बंदोइया गांव में एक अज्ञात वाहन ने 65 वर्षीय परमात्मादीन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी नौगिरवां में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बंदोइया गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी नौगिरवां ले जाने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे कटरा रानी निवासी 65 वर्षीय परमात्मादीन पुत्र विपत साइकिल से कहीं जा रहा था। बंदोइया गांव के पास प्राथमिक विद्यालय के सामने अमेठी- धम्मौर मार्ग पर अमेठी की तरफ से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बद्री प्रसाद बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी नौगिरवा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।