किशोरी को भगा ले गया युवक, केस दर्ज
Gauriganj News - संग्रामपुर में एक युवक पर 16 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। लड़की अपने घर से दुपट्टा खरीदने निकली थी लेकिन लौटकर नहीं आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर...

संग्रामपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित के मुताबिक उसकी पुत्री बीते गुरुवार की शाम घर से दुपट्टा खरीदने की बात कहकर निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। जब उसने लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि चिकवा मुहल्ला मुसाफिरखाना निवासी अफजल उसकी पुत्री को भगा ले गया है। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी अफजल के विरुद्ध अपहरण का केस दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।
जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।