Suspicious Death Woman Found Hanging Family Accuses In-Laws of Murder फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, हत्या का आरोप, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsSuspicious Death Woman Found Hanging Family Accuses In-Laws of Murder

फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, हत्या का आरोप

Shravasti News - जमुनहा में एक महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी मिली। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका किरन देवी की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी और ससुराल वालों पर दहेज के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSat, 14 June 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, हत्या का आरोप

जमुनहा, संवाददाता। एक महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिरझिरवा के मजरा बधनी निवासी किरन देवी (28) पत्नी दुर्गेश गौतम की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार दोपहर में घर के टीनशेड की बड़ेर से फांसी के फंदे में लटकी पाई गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता लाहौर कला निवासी कन्हैया लाल गौतम पुत्र बिहारी लाल का आरोप है कि उसने अपनी पुत्री किरन की शादी आठ वर्ष पहले दुर्गेश के साथ की थी। बेटी के ससुराल आने के बाद ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप है कि ससुरालियों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाया है। मृतका की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी अमरपाली सात वर्ष की और छोटी बेटी आराध्या जिसकी उम्र पांच वर्ष है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की सहीं जानकारी हो पाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।