समावेशी शक्ति की प्रतीक अहिल्याबाई होलकर: सुशील उपाध्याय
Ghazipur News - गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत मंगलवार को गाजीपुर

गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत मंगलवार को गाजीपुर सदर विधानसभा का जनप्रतिनिधि सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जौनपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में सोच से परे, सामर्थ्य से ज्यादा काम किया है। उनके शासन व्यवस्था में बदलाव, सुधार,सृजन, निर्माण, परिवर्तन सहित सभी क्षेत्रों में अद्वितीय क्षमता से कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि समावेशी शक्ति की प्रतीक अहिल्याबाई होलकर ने नारी सशक्तिकरण, विधवा महिलाओं के अधिकार, महिला सेना का गठन कर उन्हें सशस्त्र प्रशिक्षण देकर युद्ध विद्य से मजबूत बनाया।
अहिल्याबाई होलकर सनातन धर्म की संरक्षिका थी। उनका जीवन अध्यात्मिकता, धर्म -कर्म और सुशासन का अनुपम संगम था। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से हैं जिन्होंने नारी शक्ति प्रशासनिक दक्षता और धर्म प्ररायणता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया जिनकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है। महारानी अहिल्याबाई होलकर आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव यादव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश बिंद, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अमरेश गुप्ता, मनोज बिंद, प्रीति गुप्ता, काशी चौहान, बलवंत बिंद,राणा सिंह, गोपाल राय, पवंजय पांडेय, सुनील गुप्ता, रास बिहारी राय आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।