delhi weather latest forecast rain alert strong winds thunderstorm yellow and orange alert imd update दिल्ली में फिर पलटी मारेगा मौसम,आंधी-बारिश के बीच होगी मई की विदाई,IMD अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather latest forecast rain alert strong winds thunderstorm yellow and orange alert imd update

दिल्ली में फिर पलटी मारेगा मौसम,आंधी-बारिश के बीच होगी मई की विदाई,IMD अपडेट

Delhi Ka Mausam:हवा मौसम विभाग के अनुसार,गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना है। इस बीच आंधी भी आ सकती है। हवा की गति गुरुवार को 20 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, दिल्लीThu, 29 May 2025 07:42 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में फिर पलटी मारेगा मौसम,आंधी-बारिश के बीच होगी मई की विदाई,IMD अपडेट

Delhi Weather Today:राजधानी में आज से मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश के चलते गुरुवार-शुक्रवार को येलो अलर्ट और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी का मौसम सुहाना रहा। हालांकि, उमस से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था। आर्द्रता का अधिकतम स्तर 85 और न्यूनतम स्तर 48 फीसदी दर्ज किया गया।

आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

हवा मौसम विभाग के अनुसार,गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना है। इस बीच आंधी भी आ सकती है। हवा की गति गुरुवार को 20 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को हवा 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। यही नहीं आंधी और बिजली की चमक के बीच शाम और रात को 60 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

बता दें कि येलो अलर्ट मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए जारी किया जाता है। मुख्य मकसद लोगों को सतर्क करना होता है। इसके तहत लगातार मौसम संबंधित अपडेट लेने की सलाह दी जाती है।

तीन जून तक लू की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने शनिवार के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंधी के बीच 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और बाद में यह 70 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक जा सकती है। इस बीच तापमान के स्तर में भी कमी आने की उम्मीद है। इस पूरे सप्ताह तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। तीन जून तक मौसम विभाग ने लू की संभावना से इनकार किया है। बता दें कि ऑरेंज अलर्ट के तहत लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने के लिए सतर्क किया जाता है। वहीं,राजधानी में बुधवार को प्रदूषण का स्तर भी सामान्य दर्ज किया गया। आसमान साफ और हवाओं की गति तेज होने के कारण प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा जा रहा है।