विश्व के लिए रोल मॉडल बना है भारत
Ghazipur News - जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय मंडल पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार

जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय मंडल पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 11 साल पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत विश्व के लिए रोल मॉडल बना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा इन 11 सालों में सिर्फ सत्ता नहीं बदली बल्कि देश के विकास की परिभाषा और दिशा दोनों ही बदल गईं। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में रामराज वनवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, महामंत्री पीयूष सिंह, अवधेश यति, दयाशंकर सिंह, उमाशंकर राजभर, रामाश्रय पांडेय, अभय सिंह मौजूद रहे। संचालक व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।