Women s Empowerment Awareness Campaign Mission Shakti in Dilardnagar महिलाओं को किया जागरूक, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsWomen s Empowerment Awareness Campaign Mission Shakti in Dilardnagar

महिलाओं को किया जागरूक

Ghazipur News - दिलदारनगर में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और लड़कियों को सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया। महिला सिपाही अस्तुति सिंह ने बताया कि किसी भी घटना की शिकायत निडर होकर पुलिस को करें। कार्यक्रम में साइबर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 2 June 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को किया जागरूक

दिलदारनगर। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को बाजार में विभिन्न जगहों में महिलाओं, लड़कियों को महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर बच्चियों व महिलाओं को थाना की महिला सिपाही अस्तुति सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों के साथ किसी भी तरह की घटना होती है तो वह निडर एवं निसंकोच पुलिस से इसकी शिकायत करे और उनकी शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिकायत करने वाली महिला या लड़की का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। कार्यक्रम में साइबर क्राइम, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन पर प्रकाश डाला गया। इस अभिमान में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 व 102 स्वास्थ्य सेवा की जानकारी देते हुए महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए आह्वान किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।