Weather Change Expected in Gonda Relief from Heat in Upcoming Days तेज हवाओं संग मौसम में बदलाव के आसार, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsWeather Change Expected in Gonda Relief from Heat in Upcoming Days

तेज हवाओं संग मौसम में बदलाव के आसार

Gonda News - गोण्डा में मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। अगले 24 से 36 घंटों में प्री मानसून गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 1 May 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
तेज हवाओं संग मौसम में बदलाव के आसार

गोण्डा। आसमान पर बादल और हवाओं के रुख में बदलाव के बाद अगले 24 से 36 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है मई माह की शुरुआती दिनों में भी गर्मी से राहत का दौरा बना रह सकता है । इस बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान कम रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिन के बीच मंडल के जिलों में प्री मानसून की गतिविधियाँ हो सकती है। अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान आसमान पर बादल देखे जाने के साथ तेज हवाएँ भी चल सकती हैं।

प्री मानसू की ये गतिविधियां मंडल के जिलों सुमित पूरी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो सकती हैं व्यापक स्तर पर बूंदाबांदी बदली की गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत का दौर बना रह सकता है। हांलाकि तेज हवाओं के चलने से नुकसान भी होने के आसार बने रह सकते हैं। वहीं बुधवार को सुबह से शाम के बीच आसमान साफ रहा बीच-बीच में छिटपुट बादल नजर आते रहे साथ ही हवाओं में नामी रही। धूप में भी लोगों को गर्मी ने परेशान नहीं किया। हवाओं ने बदला मौसम : बीते कुछ दिनों से हवाओं के रुख मैं देखे जा रहे बदलाव के कारण भीषण गर्मी के वक्त में लोगों को राहत मिली हुई है। बंगाल का खड़ी की ओर से नमी वाली हवाएं चल रही है। जिससे पिछले दो-तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री डिग्री या उससे काम बना हुआ साथ ही न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री से काम बना हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।