Arson in Barai Par Sugarcane Crop Destroyed Victim Seeks Justice गेहूं के डंठल में लगाई आग से डेढ़ बीघा गन्ना जला, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsArson in Barai Par Sugarcane Crop Destroyed Victim Seeks Justice

गेहूं के डंठल में लगाई आग से डेढ़ बीघा गन्ना जला

Gorakhpur News - बरईपार में एक व्यक्ति ने गेहूं के डंठल में आग लगा दी, जिससे दुर्गा प्रसाद का डेढ़ बीघा गन्ना जल गया। पीड़ित ने मनबढ़ पर गन्ना जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आग लगने से उसे डेढ़ लाख...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 28 April 2025 05:34 AM
share Share
Follow Us on
गेहूं के डंठल में लगाई आग से डेढ़ बीघा गन्ना जला

घघसरा। सहजनवा थाना क्षेत्र के बरईपार में एक मनबढ़ ने गेहूं के डंठल में रविवार को आग लगा दी। जिससे एक व्यक्ति का डेढ़ बीघा गन्ना जल गया। मनबढ़ पर गन्ना जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के बारईपार निवासी दुर्गा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उसकी गन्ने की फसल पूरी तरह तैयार है। किन्हीं कारणों से उसकी कटाई नहीं करा पाया। गांव का एक मनबढ़ खेत में गेहूं का डंठल जला दिया। आग गन्ने के खेत तक पहुंच गई, जिससे डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जल कर खाक हो गई। फसल जलने से उसका डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।