Deoria Bypass Four-Lane Construction Delayed Dust and Incomplete Roads Cause Problems देवरिया बाईपास फोरलेन पर एक माह झेलेंगे दुश्वारियां, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsDeoria Bypass Four-Lane Construction Delayed Dust and Incomplete Roads Cause Problems

देवरिया बाईपास फोरलेन पर एक माह झेलेंगे दुश्वारियां

Gorakhpur News - गोरखपुर में देवरिया बाईपास फोरलेन निर्माण में एक माह की और देरी होने की आशंका है। निर्माण कार्य में धूल और अधूरी सड़कें राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 11 June 2025 06:02 AM
share Share
Follow Us on
देवरिया बाईपास फोरलेन पर एक माह झेलेंगे दुश्वारियां

गोरखपुर। निज संवाददाता। देवरिया बाईपास फोरलेन निर्माण में एक माह और दुश्वारियां झेलने की आशंका है। इस फोरलेन का निर्माण मार्च 2025 से पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन फोरलेन पर कहीं गिट्टियां छिटक रही हैं तो कही निर्माणाधीन सड़क पर वाहनों के पहिए से धूल उड़ रही है। जहां धूल को दबाने के लिए पानी डाला जा रहा है, वहां वाहनों के पहिए फिसल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिकारियों के अनुसार सड़क का अधिकतम कार्य पूरा हो चुका है। रामगढ़ताल थाना को रामगढ़ ताल के पास बने भवन में शिफ्ट होने के बाद सड़क का कार्य पूरा हो जाएगा, लेकिन कई जगह अधूरी सड़क बहुत दर्द दे रही है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार रामगढ़ताल थाना शिफ्ट होने में एक माह और समय लग सकता है। करीब 10.5 किमी लंबी सड़क में राहगीरों को जगह-जगह परेशानियों हो रही हैं। भीषण गर्मी में धूल उड़ने के लोग इस सड़क से जाने में कतराने लगे हैं। देवरिया बाईपास फोरलेन पर रामगढ़ताल थाने के आसपास सड़क अधूरी है। चिड़ियाघर से सहारा एस्टेट तक दोनों लेन का कार्य अधूरा है। सड़क निर्माण के दौरान मंगलवार को गिट्टियों पर टैँकर से पानी डाला जा रहा था और पानी से धूल दब रही थी, लेकिन कीचड़ से लोग परेशान हो रहे थे। सिक्टौर में करमहिया टोले के पास भी सड़क की एक लेन अधूरी है। सिक्टौर गांव के पास भी कार्य अधूरा दिख रहा है। सिक्टौर के दयानंद निषाद ने बताया कि गर्मी में निर्माणाधीन सड़क से धूल उड़ने के कारण लोग परेशान हैं। इस कारण इस सड़क से जाने में लोग कतरा रहे हैं। कर्महिया टोले के वीरू ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अनुसार मार्च तक सड़क बन जानी थी, लेकिन फिलहाल में जल्द ही इसके निर्माण की उम्मीद नहीं दिख रही है। अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड आरपी सिंह ने कहा, देवरिया बाईपास फोरलेन निर्माण में अधिकतम कार्य पूरा हो चुका है। रामगढ़ ताल थाना का भवन बना दिया गया है। थाना शिफ्ट होते ही अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।