Explosion at Gorakhpur Factory Case Filed Against Owner for Safety Violations घरेलू सिलेंडर के इस्तेमाल और लापरवाही में फैक्ट्री संचालक पर मुकदमा, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsExplosion at Gorakhpur Factory Case Filed Against Owner for Safety Violations

घरेलू सिलेंडर के इस्तेमाल और लापरवाही में फैक्ट्री संचालक पर मुकदमा

Gorakhpur News - गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता गीडा सेक्टर 13 स्थित टोटल फास्टफूड प्रोजेक्ट प्रा लि व

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 24 April 2025 10:56 AM
share Share
Follow Us on
घरेलू सिलेंडर के इस्तेमाल और लापरवाही में फैक्ट्री संचालक पर मुकदमा

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता गीडा सेक्टर 13 स्थित टोटल फास्टफूड प्रोजेक्ट प्रा लि व गत्ता दोना पत्तल फैक्ट्री में हुए धमाके में अग्निशमन विभाग के फैक्ट्री मालिक हिमांशु मणि त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि फैक्ट्री में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। अग्निशमन विभाग को जांच में सुरक्षा मानक के विपरित फैक्ट्री के संचालन की बात सामने आई है। उधर, धमाके में झुलसे श्रमिको का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, गीडा के सेक्टर 13 में टोटल फास्टफूड प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड व गत्ता दोना पत्तल फैक्ट्री में चाऊमिन नूडल पकाने के दौरान बुधवार की शाम हुए तेज धमाके में सात श्रमिक झुलस गए थे। सभी श्रमिक बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हैं। इनमें दो की हालात गंभीर बताई जा रही है। उनका मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।

फैक्ट्री में नूडल उत्पादन के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का लापरवाही पूर्वक इस्तेमाल करने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने फैक्ट्री संचालक हिमांशु मणि त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गीडा सेक्टर 13स्थित टोटल फास्टफूड प्रोजेक्ट फैक्ट्री में नूडल उत्पादन के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का लापरवाही पूर्वक इस्तेमाल किया गया। जिससे उदहन के कारण गैस विस्फोट होने से फैक्ट्री में कार्य कर रहे सात श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए। छानबीन करने पता चला कि फैक्ट्री संचालक द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गयी है। मशीनरी संबंधी कार्यो में घोर उपेक्षा बरती गई है जिसके परिणामस्वरूप यह घटना घटित हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने फैक्ट्री संचालक कैंट इलाके के कूङाघाट सिंघङिया खोठा निवासी हिमांशु मणि त्रिपाठी पुत्र राजेन्द्र मणि त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।