दिन में अंधड़ जैसी चल रही गर्म हवाएं परेशानियां बढ़ीं
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सुबह दस बजे के बाद से ही चल
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सुबह दस बजे के बाद से ही चल रही हवाओं ने समूचे वातावरण को झकझोर कर रख दिया। अंधड़ जैसी चल रही हवाओं की वजह से सड़कों पर चलना दूभर हो गया है।
पिछले चार दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ठहरा हुआ है। इसकी वजह से समूचा वातावरण झुलस रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से जन जीवन पूरी तरीके से बेहाल हो गया। तेज धूप से दोपहर में सड़कें सूनी हो गईं। लोग घरों से निकलने में परहेज करते रहे। तापमान में इजाफा होने दिन का काम-काज प्रभावित हो रहा है। दिन का तापमान की अधिकता के साथ साथ तेज गति से चल रही हवाओं की वजह से वातावरण और भी तल्ख हो गया है। लोग बाहर निकलने से परहेज करते रहे। सुबह दस बजे के बाद से ही सड़कें सूनी हो गईं।
नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। हवाएं तीव्र गति से पछुआ चलेंगी। लू चलने के आसार हैं। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करें। हल्का और सफेद कपड़ा ही पहनें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।