Power Supply Disruption 33 kV Substation Amhat Faces Four-Hour Outage तीन दिनों से घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPower Supply Disruption 33 kV Substation Amhat Faces Four-Hour Outage

तीन दिनों से घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान

Basti News - बस्ती। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट से विद्युत आपूर्ति चार घंटे बाधित रही। दिन

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 24 April 2025 01:59 PM
share Share
Follow Us on
तीन दिनों से घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान

बस्ती। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट से विद्युत आपूर्ति चार घंटे बाधित रही। दिन के समय लगातार चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का बुरा हाल हो गया। दोपहर एक बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि उपकेंद्र में लगे ब्रेकर की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था, इसलिए समय ज्यादा लगा है। गर्मी की तैयारियों के क्रम में यह कार्य कराया गया है, अब निर्बाध रूप से आपूर्ति जारी है।

गिदही स्थित ट्रांसमिशन उपकेंद्र में मरम्मत कार्य कराए जाने के लिए सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दो घंटे के लिए शटडाउन लिया गया था। इस दौरान ट्रांसमिशन विभाग ने अपना काम कराया और 11 बजे के बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। इधर विद्युत उपकेंद्र अमहट में लगे ब्रेकरों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया, जो दोपहर एक बजे तक जारी रहा। ब्रेकर पर काम कराए जाने के दौरान उपकेंद्र से जुड़े लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। घरों, कार्यालयों और दुकानों का एसी बंद हो जाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने के कारण इन्वर्टर बैठ गया। घरों में पानी को लेकर हाहाकार मच गया। मंगलवार को सायं तीन बजे ट्रांसमिशन उपकेंद्र में आई खराबी के बाद उपकेंद्र अमहट की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। दो घंटे बाद जब ट्रांसमिशन से सप्लाई शुरू हुई तो 33 केवी लाइन शटडाउन में चली गई। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने फाल्ट को ढूढकर रात नौ बजे के बाद आपूर्ति बहाल कराया। सोमवार को भी ट्रांसमिशन में लगे ट्रांसफॉर्मर की सीटी दग जाने के कारण घंटों आपूर्ति बाधित रही। पिछले तीन दिनों से घंटों बिजली गुल रहने के कारण उपभोक्ता परेशान हो गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।