Gorakhpur DG Ram Bachan Ram Inspects AIR Doordarshan Facilities Promotes Environmental Awareness उपमहानिदेशक आकाशवाणी केंद्रों का तकनीकी निरीक्षण किया, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur DG Ram Bachan Ram Inspects AIR Doordarshan Facilities Promotes Environmental Awareness

उपमहानिदेशक आकाशवाणी केंद्रों का तकनीकी निरीक्षण किया

Gorakhpur News - गोरखपुर में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के उप महानिदेशक रामबचन राम ने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन विभिन्न तकनीकी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई और तकनीकी संरचनाओं की समीक्षा की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 31 May 2025 06:05 AM
share Share
Follow Us on
उपमहानिदेशक आकाशवाणी केंद्रों का तकनीकी निरीक्षण किया

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन (उत्तरी क्षेत्र) नई दिल्ली के उप महानिदेशक रामबचन राम ने अपने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे के अंतिम दिन आकाशवाणी गोरखपुर और उससे जुड़े तकनीकी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एफएम महराजगंज, एफएम नौगढ़ (सिद्धार्थनगर) और भटहट स्थित हाई पावर ट्रांसमीटर समेत दूरदर्शन गोरखपुर की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उपमहानिदेशक आरबी राम ने स्टूडियो, ट्रांसमीटर, फायर सेफ्टी, एसी प्लांट सहित अन्य तकनीकी संरचनाओं की जानकारी ली। परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। आकाशवाणी की श्रोता संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से रेडियो सेट भी वितरित किए। उत्कृष्ट तकनीकी कार्यों के लिए इंजीनियर अनिमेष अग्रवाल को अशोक स्तंभ देकर सम्मानित किया, जिससे अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिली।

रामबचन राम ने राप्तीनगर स्थित आकाशवाणी की आवासीय कॉलोनी का भी भ्रमण किया। वहां उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अभियांत्रिकी प्रमुख राहुल सिंह (निदेशक), क्लस्टर हेड स्वतंत्र सिंह, उप निदेशक अशोक कुमार, सहायक अभियंता कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, देव भूषण सिंह, हिंदी अधिकारी विनोद कुमार मिश्र, इंजीनियर दीपक शर्मा, अभय यादव, अजीत राय और दिव्यांश सिंह भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।