Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Municipal Corporation Achieves 100 Crore Tax Collection Milestone
100 करोड़ से ज्यादा कर वसूली पर मुख्यमंत्री से हुए पुरस्कृत
Gorakhpur News - गोरखपुर नगर निगम ने कर वसूली में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले वित्तीय वर्ष में निगम को 110 करोड़ रुपये कर की प्राप्ति हुई। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने कर विभाग के अधिकारियों और...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 29 April 2025 09:13 PM

गोरखपुर। नगर निगम ने कर वसूली में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम को 110 करोड़ रुपये कर की प्राप्ति हुई। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने कर विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में कर निर्धारण अधिकारी अनुष्का सिंह, कर अधीक्षक ओमप्रकाश यादव, विपुल विक्रम राव, संतोष कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक पंकज श्रीवास्तव, अभिषेक चौधरी, ब्रजेश प्रताप सिंह, निरंजन गौर, मनोज कुमार तिवारी, कर निरीक्षक आलोक मिश्रा शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।