देसी आम की प्रजातियों के संरक्षण पर करेंगे संवाद
Gorakhpur News - गोरखपुर में 22 जून को इंटैक द्वारा तीसरा आम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय आम प्रजातियों की पहचान, संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन पर चर्चा करना है। कार्यक्रम में...

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। इंटैक गोरखपुर 22 जून को तीसरा आम महोत्सव आयोजित करेगा। गोरखपुर क्लब में दोपहर 2.30 बजे से होने वाले आयोजन में गोरखपुर क्षेत्र की स्थानीय आम प्रजातियों को प्रदर्शित करने के साथ उनकी पहचान, संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन के विषय पर संवाद भी होगा। लगातार तीसरे वर्ष होने वाले इस महोत्सव में आम उत्पादक, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और आम व्यापार से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्देश्य है गोरखपुर क्षेत्र की 100 से अधिक स्थानीय आम प्रजातियों का संरक्षण, संवर्धन और बाजार संभावनाओं को बढ़ावा देना। इंटैक गोरखपुर के संयोजक महावीर कंदोई ने बताया कि बाजार की मांग और निर्यात के चलते अधिकांश किसान देसी प्रजातियों को छोड़ कलमी आम उत्पादन की ओर अग्रसर हैं, जिससे पारंपरिक प्रजातियों का संकट बढ़ रहा।
रसायनों के उपयोग से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर खतरा भी। इस संवाद को और समृद्ध बनाने के लिए सेंटर ट्रॉपिक रिसर्च इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राजन और नेशनल इंस्टीट्यूट फार प्लांट बायोटेक्नोलॉजी के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. एनके सिंह भी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस संवाद में गोरखपुर इन्वायरमेंटल एक्शन ग्रुप, उद्यान विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का गृह विज्ञान विभाग और महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से आम उत्पादन और प्रसंस्करण की सामूहिक जिम्मेदारी पर विचार होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।