Gorakhpur Water Splash Dispute Leads to Violent Clash Between Two Groups अलीनगर में स्कूटी सवार दो लड़कियों पर बाइक से चला गया था पानी का छींटा, बवाल के बाद चले ईंट पत्थर , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Water Splash Dispute Leads to Violent Clash Between Two Groups

अलीनगर में स्कूटी सवार दो लड़कियों पर बाइक से चला गया था पानी का छींटा, बवाल के बाद चले ईंट पत्थर

Gorakhpur News - गोरखपुर में अलीनगर में बुधवार रात को गंदे पानी के छींटे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थर चलाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 19 June 2025 09:01 AM
share Share
Follow Us on
अलीनगर में स्कूटी सवार दो लड़कियों पर बाइक से चला गया था पानी का छींटा, बवाल के बाद चले ईंट पत्थर

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर में बुधवार की रात करीब रात 9:15 बजे दो पक्षों में गंदे पानी के छींटा को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और इस दौरान लाठी डंडों के साथ ईंट पत्थर भी चलने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया। विवाद के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी से दो लड़कियां अलीनगर की तरफ आ रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार आया और सड़क पर लगे गंदा पानी का छींटा लड़कियों पर पड़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बात से नाराज होकर लड़कियां लड़के को गाली देने लगी और उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने अपने कुछ परिचितों को बुला लिया। परिचितों ने लड़के की पिटाई कर दी। मामला बढ़ने पर लड़के ने भी अपने कुछ परिचितों को बुला लिया इसके बाद सड़क पर लाठी डंडे और पत्थर चलने लगे। दोनों तरफ से करीब दर्जनों लोग के बीच विवाद बढ़ गया। जिस समय यह वारदात हुई चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी नहीं थे लिहाजा विवाद और उसको लेकर सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल काफी दे तक रहा। लोग वीडियो बनाते रहे और फोटो खींचते रहे लेकिन कोई झगड़ा छुड़ाने नहीं आया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने जब वहां पर एक लड़के को पकड़ा तो लोगों ने उसे छुड़ा दिया जिसके बाद वह भाग गया। बाद में काफी संख्या में पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने पर ले गई हालांकि किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सड़क पर लगे पानी का छींटा पड़ने से विवाद हुआ है। दोनों पक्ष स्थानीय है। तहरीर मिलती है तो उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।