Gorakhpur Zoo Reports Negative Bird Flu Tests After Recent Animal Deaths चिड़ियाघर से भेजे गए 42 बर्ड फ्लू सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Zoo Reports Negative Bird Flu Tests After Recent Animal Deaths

चिड़ियाघर से भेजे गए 42 बर्ड फ्लू सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई

Gorakhpur News - गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए राहत की खबर है। बर्ड फ्लू से प्रभावित जानवरों के 42 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले बाघिन शक्ति और अन्य जानवरों की मौत हो गई थी। चिड़ियाघर ने फिर से 35 सैंपल भेजे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 14 June 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
चिड़ियाघर से भेजे गए 42 बर्ड फ्लू सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। चिड़ियाघर प्रशासन के लिए राहत भरी खबर है। बर्ड फ्लू से जानवरों की मौत के बाद बर्ड फ्लू जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एच-5एन-1 इंफ्लुएंजा वायरस से संक्रमित बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक और हिमालयन गिद्ध सहित दूसरे जानवरों के कुल 42 सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजे गए थे। शुक्रवार को भोपाल ने रिपोर्ट जारी की है। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बाघिन शक्ति की मौत बर्ड फ्लू से हुई थी। 12 मई को भोपाल से रिपोर्ट आई, जिसके बाद 13 मई से ही चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है।

इसके बाद चिड़ियाघर ने सभी जानवरों के सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे थे। 23 मई को बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक, हिमालयन गिद्ध और कॉकाटील में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को आइसोलेट कर इलाज किया गया। इन सबके बीच 26 मई को संक्रमित जानवरों समेत कुल 42 सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे। शुक्रवार को सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, छह जून को चिड़ियाघर प्रशासन ने फिर से 35 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार चिड़ियाघर प्रशासन को है। अगर इस बार रिपोर्ट निगेटिव आती है तो चिड़ियाघर दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। पांच जानवरों की हो चुकी है मौत चिड़ियाघर में दो माह के अंदर पांच जानवरों की मौत हो चुकी है। 30 मार्च को पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ केसरी की मौत सबसे पहले हुई थी। इसके बाद पांच मई को मादा भेड़िया भैरवी, सात को बाघिन शक्ति और आठ मई को तेंदुआ मोना की मौत हुई थी। 23 मई को एक कॉकाटील की मौत बर्ड फ्लू से हुई थी। कोट चिड़ियाघर से 42 सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जून को भेजे गए 35 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। चिड़ियाघर के सभी जानवर स्वस्थ हैं। संक्रमित जानवर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। दूसरी बार रिपोर्ट निगेटिव आने पर चिड़ियाघर दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। -विकास यादव, निदेशक, चिड़ियाघर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।