संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु
Gorakhpur News - खजनी के डोंड़ो गांव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन हुआ। कथा व्यास भागवताचार्य प्रदीप मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के प्रमुख प्रसंगों का वर्णन किया। उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और...

हिन्दुस्तान संवाद खजनी। ब्लॉक के डोंड़ो गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठवें दिन अयोध्या से पधारे कथाव्यास भागवताचार्य प्रदीप मिश्र ने मनमोहक प्रसंग सुनाया। इस दौरान कथा व्यास ने कंस के बुलावे पर आक्रूर का वृंदावन जाने, श्रीकृष्ण के गोकुल को छोड़ कर मथुरा जाने, कंस वध, माता-पिता से भगवान के कारूणिक मिलन, ऋषि सांदीपन आश्रम पहुंच कर विद्याध्ययन, जरासंध से युद्ध, द्वारिकापुरी के निर्माण, बृजवासियों को द्वारिकापुरी ले जाने, बलराम के रेवती से विवाह व कृष्ण रूक्मिणी विवाह का विस्तार सहित वर्णन वर्णन किया। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण से एकाकार होकर ही जीव मुक्ति प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने श्रद्धालु श्रोताओं को श्रीमद्भागवत गीता में भगवान के श्री मुख से निकले संदेश की व्याख्या करते हुए जीवन के सभी कर्मों को भगवान को समर्पित करने का संदेश दिया। संगीतमय कथा सुन कर उपस्थित श्रोता भक्ति रस में सराबोर मंत्रमुग्ध हो कर झूमने लगे। कथा में मुख्य यजमान उषा शुक्ला और राम अंजोर शुक्ल सहित बड़ी संख्या में गांवों व आसपास के क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह की मनमोहक झांकी सजाई गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।