मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
Gorakhpur News - बड़हलगंज थाना क्षेत्र के भैभरा गांव में नीरज साहनी की तहरीर पर पुलिस ने पांच व्यक्तियों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। नीरज ने आरोप लगाया कि 25 मई को घर जाते समय ऋषि साहनी और अन्य ने उसे रोका,...

बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के भैभरा गांव निवासी नीरज साहनी की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट कर घायल करने के आरोप में पांच व्यक्तियों पर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर पड़ताल में जुटी है। पुलिस को दिए तहरीर मे नीरज ने लिखा है कि 25 मई की शाम में अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते मे रोककर लखनौरी गांव निवासी ऋषि साहनी, गोविंद साहनी, कमलेश साहनी, विजय यादव, संतोष यादव ने गाली देते हुए हाथ में पहने कड़े से मारा-पीटा। इससे मेरे सिर मे गंभीर चोटें आईं। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।