groom girlfriend reached the bride house and said such things that the marriage broke in a few minutes दुल्हन के घर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, बताईं ऐसी बातें, चंद मिनटों में टूटी शादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़groom girlfriend reached the bride house and said such things that the marriage broke in a few minutes

दुल्हन के घर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, बताईं ऐसी बातें, चंद मिनटों में टूटी शादी

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दूल्हे की प्रेमिका दुल्हन के घर पहुंच गई। उसने दूल्हे की पोल खोल दी। इसके चंद मिनटों में शादी टूट गई। बारात बैरंग लौट गई। बारात पक्ष से आए दूल्हे के पिता, चाचा और फूफा को घरातियों ने बंधक बना लिया।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 27 April 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
दुल्हन के घर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, बताईं ऐसी बातें, चंद मिनटों में टूटी शादी

यूपी के जौनपुर में खुटहन क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात में आई बारात दूल्हे की प्रेमिका की दखल से बैरंग लौट गई। दूल्हे की प्रेमिका दुल्हन के घर पहुंच गई। उसने दुल्हन के घरवालों से उसके साथ दूल्हे ने क्या-क्या किया सबकुछ बता दिया। चंद मिनटों में शादी टूट गई। इससे पहले बारात पक्ष से आए दूल्हे के पिता, चाचा और फूफा को घरातियों ने बंधक बना लिया। करीब 10 घंटे के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें छुड़वाया।

एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री की शादी सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र में तय थी। दूल्हा साफ्टवेयर इंजीनियर है। शुक्रवार की रात बारात आने वाली थी तभी एक युवती अपने पिता के साथ वधु पक्ष के गांव पहुंच गई। दुल्हन के घर से कुछ दूर वह रुक गई। दुल्हन के घरवालों को बुलाकर दूल्हे को अपना प्रेमी बताया। बताया कि लड़के ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। वह गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। नौकरी मिलने के बाद उसने रास्ते से हट जाने की धमकियां दीं। युवती ने इस मामले में सुल्तानपुर में दर्ज मुकदमे की कॉपी भी दिखाई।

पूरा मामला समझने के बाद भी कन्या के पिता ने इसे गोपनीय रखा। रात को बरात घर पहुंची तो बरातियों को नाश्ता भोजन कराने के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक विदा कर दिया। दूल्हे के पिता, चाचा, और फूफा को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च की धनराशि मांगी। एसओ खुटहन मुन्ना राम ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। समझाया गया। बाद में दोनों पक्ष आपस में बैठकर मामला हल कर लिये।

ये भी पढ़ें:जयमाल स्टेज पर बैठा था दूल्हा, देखते ही दुल्हन ने सबके सामने सुनाया अपना फैसला