BJP Celebrates 300th Anniversary of Ahilyabai Holkar with Exhibition आहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsBJP Celebrates 300th Anniversary of Ahilyabai Holkar with Exhibition

आहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Hapur News - हुआ शुभारंभ - भाजपा के प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय में क्षेत्रीय महामंत्री व सदर विधायक ने काटा फीता -

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sat, 24 May 2025 05:45 PM
share Share
Follow Us on
आहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को त्रिशताब्दी के रूप में मना रही है। ऐसे में शनिवार को भाजपा के प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल व सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने प्रर्दशनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने सदैव समाज की कुरूतियों की लड़ाई लड़ी। महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया गया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए आजीवन पर्यत्न किए। उनके द्वारा किए गए प्रयासों को देश कभी नहीं भुल सकता हैं। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए थे।

इसलिए उन्हें लोग देवी का अवतार मानने लगे थे। वह अंधेरे में प्रकाश से समान थी। जिसको बार-बार गिराने का प्रयास किया जाता था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाते थे। उन्होंने राज्य की सीमाओं के बाहर मंदिर, मठ, कुंए, घाट आदि बनवाने का काम किया था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिंप अध्यक्ष रेखा नागर, भाजयुमो दीपक भाटी, मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, अनिता तोमर, अनिल त्यागी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।