Missing Minor Girl in Hapur Police Register Complaint After Multiple Disappearances किशोरी हुई गायब, पुलिस तलाश में जुटी, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsMissing Minor Girl in Hapur Police Register Complaint After Multiple Disappearances

किशोरी हुई गायब, पुलिस तलाश में जुटी

Hapur News - हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से चली गई। उसकी मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी पहले भी कई बार घर से गायब हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Fri, 16 May 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी हुई गायब, पुलिस तलाश में जुटी

हापुड़ संवाददाता। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी बिना बताए घर से कहीं चली गई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री कई बार घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। बाद में वह घर भी लौट आई थी। अब से 15 दिन पहले भी उनकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। जानकारी करने पर वह अपनी पुत्री को गाजियाबाद न्यायालय से लेकर घर लौटी थीं। 12 मई की सुबह साढ़े 11 बजे उनकी पुत्री बिना बताए एक बार फिर घर से कहीं चली गई थी।

उन्होंने परिजनों के साथ पुत्री को आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया था, लेकिन पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा था। इसके बाद वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि किशोरी मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।