छात्राओं को सेल्फ डिफेंस और कराटे के गुर सिखाए
Hapur News - क्रीड़ा भारती हापुड़ और भारत विकास परिषद के सहयोग से एकेपी इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा एवं संस्कार शिविर चल रहा है। चौथे दिन छात्राओं को सेल्फ डिफेंस और कराटे सिखाए गए। विशेषज्ञों ने...

क्रीड़ा भारती हापुड़ एवं भारत विकास परिषद माधव हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में एकेपी इंटर कॉलेज में बालिका के लिए आत्मरक्षा एवं बाल संस्कार शिविर जारी है। चौथे दिन शिविर में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस और कराटे के गुर सिखाए गए। क्रीड़ा भारती के मेरठ विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी ने कहा कि बेशक बेटियां आज अपनी क्षमता एवं कौशल के बलबूते आसमां में नई ऊंचाइयां छू रही हैं, लेकिन लड़कियों एवं महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा छेड़खानी और बुरा बर्ताव सालों से समाज का कडुवा सच बने हुए हैं और दुर्भाग्य से आज भी चिंता का विषय बना हुआ है।
इस स्थिति से निकलने के लिए बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस काफी जरूरी हो जाता है। सेल्फ डिफेंस संयोजिका नीलम गुप्ता ने बताया कि आज के समय में बेटियों को स्वयं की सुरक्षा प्रति आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। जिससे वह खुद के साथ दुसरे की सुरक्षा करने में भी सक्षम बन सकें। प्रशिक्षण रोहताश सिंह, गीतिका सिंह, दंड (लाठी) का प्रशिक्षण राशि कंसल, तुषार एवं शूटिंग का प्रशिक्षण अंकुश चौधरी द्वारा शाम 5 से 7 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण में मेरठ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, मातृशक्ति प्रमुख डॉ शशि शर्मा, जिला संरक्षक बृजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, जिला मंत्री मनप्रीत खैरा, सुनीता स्वामी, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, गुंजन गर्ग, वर्षा गर्ग, मनोज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुभाष चंद सैनी, मयंक, परवीन कुमार, सचिन, कुणाल त्यागी, सरदार अनोखा खैरा का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।