Two Sisters Overcome Adversity to Join UP Police Prabha and Neha Shine पिता की मौत के बाद दो सगी बहनों ने नहीं मानी हार, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsTwo Sisters Overcome Adversity to Join UP Police Prabha and Neha Shine

पिता की मौत के बाद दो सगी बहनों ने नहीं मानी हार

Hapur News - पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुई दोनों बहन, दो बहने और भी हुई भर्ती नें पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हो गई। लखनऊ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में क

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Tue, 17 June 2025 12:32 AM
share Share
Follow Us on
पिता की मौत के बाद दो सगी बहनों ने नहीं मानी हार

हापुड़ संवाददाता। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम निजामपुर की दो सगी बहनें प्रभा और नेहा ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। पिता की वर्ष 2021 में कैंसर से मृत्यु हो गई थी। उनकी माता ने उन्हें हौसला दिया और यूपी पुलिस की परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया। मुश्किलों में भी दोनों बहनों ने हार नहीं मानी और दिन रात मेहनत करने में जुट गई। जिसका परिणाम रहा कि दोनों बहनें पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हो गई। लखनऊ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की मौजूदी में नियुक्ति पत्र लेकर हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी दो सजी बहनें बहने वापस लौटी।

नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी उनके चहरे पर आसानी से देखी जा सकती थी।प्रभा और नेहा ने बताया कि पिता की मृत्यु होने पर सभी लोग परेशान हो गए थे। लेकिन उनकी माता के अटूट समर्थन और प्रोत्साहन ने दोनों बहनों को आगे बढ़ने की ताकत दी। उन्होंने दिन रात मेहनत की, घर के कामकाज के साथ साथ पढ़ाई को प्राथमकिता दी और यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुट गई। प्रभा ने बताया कि पिता के निधन के बाद उनकी मां ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत करो, सरकारी नौकरी मिलेगी तो उन्हें गर्व होगा। इस पर उन्होंने ठान लिया था कि इतनी मेहनत करेंगी कि परीक्षा में सफल हो सके। नेहा ने बताया कि उनके परिवार में पुरुष तो पुलिस में हैं, लेकिन कोई लड़की इस सेवा में नहीं थी। अब वह दोनों बहनें पुलिस में भर्ती हो गई, यह उनके लिए बड़ा सम्मान है। मां की प्रेरणा और मेहनत से उन्हें यह मुकाम मिला है। प्रभा और नेहा की सफलता से उनका परिवार, रिश्तेदार और ग्राम के लोग बेहद खुश हैं। दोनों बहनों ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य लड़कियों के लिए भी एक मिसाल कायम की है। नियुक्ति पत्र लेकर सभी अभ्यर्थी वापस लौटे लखनऊ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की मौजूदी में जनपद से नियुक्ति पत्र लेने गए 773 पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी सोमवार सुबह को वापस लौट आए। अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर काफी खुश दिखाई दिए। उनके लाने, ले जाने और रुकने की व्यवस्था बेहतर होने से भी वह काफी खुश थे। उनका कहना था कि अब ट्रेनिंग भी मेहनत से करेंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद लोगों की सेवा करेंगे। -- बछलौता की भी दो सगी बहन हुई पुलिस में भर्ती बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बछलौता निवासी दो सगी बहन गीता व साक्षी भी यूपी पुलिस की भर्ती में सिपाही पद पर भर्ती हुई है। दोनों बहनों ने पुलिस में भर्ती होने के लिए दिन रात मेहनत की थी। पुत्रियों की सफलता पर उनके पति देवेंद्र सिंह, अन्य परिजन व ग्रामीण काफी खुश है। दोनों बहनें भी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र लेकर गांव पहुंची जहां परिजन और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।