महिला के घर से जबरन पशु खोल लाया आरोपी
Hapur News - महिला के साथ अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ेले एक व्यक्ति पर पशु खोलकर ले जाने का विरोध करने पर अभद्रता कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर पशु खोलकर ले जाने का विरोध करने पर अभद्रता कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि रविवार को वह घर पर अकेली थीं। घर के चौक में उनके पशु बंधे हुए थे। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाला राजकुमार उसके घर में जबरन घुस आया और उनके एक पशु को खोलकर अपने साथ ले गया था। वह व्यक्ति का पीछा करते हुए उसके घर पहुंची और पशु को लाने का विरोध किया था।
इस पर आरोपी ने गाली गलौज कर उनकी मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी ने गलत नियत से उस पर हमला करते हुए उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे। उन्होंने किसी तरह उसने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।