मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Hardoi News - हरदोई जिले में 17 वर्षीय बालिका के साथ चचेरे मामा ने दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। पीड़िता की चीख सुनकर मां जब मौके पर पहुंची, तब आरोपित भाग गया। कासिमपुर थाने में मामला...

हरदोई। संवाददाता हरदोई जिले में बेहंदर थाना क्षेत्र में ननिहाल आई 17 वर्षीय बालिका को अकेला पाकर चचेरे मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कासिमपुर थाने में मामला पंजीकृत कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव की महिला अपनी बेटी के संग दो माह से कासिमपुर थाना क्षेत्र में स्थित मायके में अपने चाचा के घर पर रह रही थी। वह अपने पिता की पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण कार्य करवा रही थी। शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर पर नहीं थी।
तभी उसके चचेरे भाई ने मौका पाकर 17 वर्षीय पुत्री के साथ गलत काम किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची तो पुत्री खून से लतपथ थी। पीड़िता की मां को देखकर आरोपित मौके से भाग गया। मामले की सूचना कासिमपुर पुलिस को दी गई। एसओ आदित्य मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।