Protest in Ataroli Village Over Faulty Transformer Amidst Heat Wave नौ दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर तो किया घेराव, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsProtest in Ataroli Village Over Faulty Transformer Amidst Heat Wave

नौ दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर तो किया घेराव

Hardoi News - अतरौली के कटका कला गांव में नौ दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गर्मी से परेशान होकर उन्होंने पावर हाउस पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने शिकायतों के बावजूद ट्रांसफार्मर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईThu, 12 June 2025 05:56 AM
share Share
Follow Us on
नौ दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर तो किया घेराव

अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कटका कला में नौ दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। शिकायत के बावजूद अभी तक ठीक नहीं किया गया। चिलचिलाती गर्मी से परेशान होकर ग्रामीण घरों से निकलकर पावर हाउस पर पहुंचे। नारेबाजी कर नाराजगी जताई। ट्रांसफार्मर बदले जाने को लेकर दर्जनों ग्रामीण बुधवार को सुबह 10 बजे से जखवा पावर हाउस के मैदान में धरने पर बैठ गये। परेशान उपभोक्ताओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। मैदान में तेज धूप के बीच धरने पर बैठे कुछ लोग बेसुध भी हो गए। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कटका कला गांव में ढाई हजार की आबादी के बीच करीब 250 कनेक्शन हैं।

धरने पर बैठे युवा सामाजिक कार्यकर्ता भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव में बिजली लोड के मुताबिक रखें ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है। इससे ट्रांसफार्मर आये रोज फुंकता और खराब होता रहता है। बदलने के लिए कई बार मौखिक फोन पर कहा गया। ऑनलाइन शिकायत करके भी बताया गया लेकिन कर्मचारियों ने एक भी नहीं सुनी। इस बार नौ दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। लेकिन किन अभी तक सही नहीं किया गया। परेशान होकर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया। धरने पर बैठे राजेश गुप्ता गर्मी से बेहाल होकर गिर गये। उनको इलाज कराकर ठीक करा लिया गया। जेई सूरज गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बजट और परमिशन लेनी पड़ेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।