Keshav Prasad Maurya Criticizes Rahul Gandhi s Statements Claims Congress is in ICU पाक सेनाध्यक्ष की भाषा बोलते हैं राहुल: केशव , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsKeshav Prasad Maurya Criticizes Rahul Gandhi s Statements Claims Congress is in ICU

पाक सेनाध्यक्ष की भाषा बोलते हैं राहुल: केशव

Varanasi News - उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जैसी भाषा बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देशहित में नहीं है...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीThu, 12 June 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
पाक सेनाध्यक्ष की भाषा बोलते हैं राहुल: केशव

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर जैसी भाषा बोल रहे हैं। इनके बयान देशहित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल चीन के नजरिए से राजनीति करते हैं। इसका नतीजा है कि कांग्रेस अब आईसीयू में है और वेंटिलेटर पर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो विपक्ष पर निशाना साधने से भी नहीं चूके।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत की आधारशिला पर मोदी सरकार का 11 वर्षों का सशक्त कार्यकाल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र को लेकर मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया है। केशव प्रसाद मौर्य बोले, समाजवादी पार्टी अब ‘समाप्तवादी पार्टी बन चुकी है और अखिलेश यादव की नकारात्मक राजनीति को जनता ने नकार दिया है। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, एमएलसी और वाराणसी जिला प्रभारी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ. अवधेश सिंह और डॉ. सुनील पटेल, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, श्रीनिकेतन मिश्र, किशोर सेठ, अशोक पांडेय आदि रहे। अपनाया जा रहा वाराणसी का विकास मॉडल डिप्टी सीएम ने कहा कि वाराणसी विकास का मॉडल है। वर्ष 2014 के पहले का बनारस देखिए और अब का देखिए। फर्क साफ समझ में आ जाएगा। इस मॉडल को देश में कई जगहों पर अपनाया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि बनारस के विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध जांच की जाएगी और गड़बड़ी पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जन-जन के जीवन को आसान बनाने के साथ देश को वैश्विक मंच पर नया आयाम प्रदान किया है। सदन तक पहुंचने की क्षमता अर्जित करें अजय राय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की राजनीति राष्ट्रविरोधी प्रवृत्तियों से प्रेरित है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को भी निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पहले वह सदन तक पहुंचने की क्षमता अर्जित करें, फिर राफेल या ऑपरेशन सिंदूर जैसे देश की सुरक्षा से जुड़े मसलों पर टिप्पणी करें। पारदर्शिता और जवाबदेही की नई परिभाषा तय हुई केशव मौर्य ने बताया कि भारत ने अब सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी, आधारभूत संरचना, अंतरिक्ष विज्ञान, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। देश अब रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर है, एस-400, ब्रह्मोस, तेजस जैसे स्वदेशी हथियारों से सशक्त हुआ है। पाकिस्तान को आतंकवाद पर सख्त संदेश दिया गया, आतंक के विरुद्ध ऑपरेशन सिंधु और अन्य कार्रवाइयों से देश की सीमाएं अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हैं। डिजिटल ट्रांजेक्शन, टेक्नोलॉजी आधारित शासन प्रणाली से पारदर्शिता और जवाबदेही की नई परिभाषा तय हुई है। डिप्टी सीएम ने विश्वास जताया कि देश 2047 तक विकसित बनने के लक्ष्य को जरूर हासिल करेगा। जनप्रतिनिधियों से किया संवाद उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उनके क्षेत्रों में होने वाले या चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों की समस्याएं जानीं। इसके बाद विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। इसमें सीडीओ हिमांशु नागपाल, डीडीओ अशोक कुमार समेत अन्य अफसर थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।