पीड़ित परिवारों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
Hardoi News - बिलग्राम में सपा का प्रतिनिधिमंडल मक्कूपुर्वा और जरेरा गांव में पीड़ित परिवारों से मिला। पिछले महीने संगीता और रामश्री की हत्या के बाद परिवारों को मदद का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से...

बिलग्राम। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के गांव मक्कूपुर्वा और जरेरा गांव में सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पिछले महीने संगीता और रामश्री की अलग अलग दिनों में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लोधी समुदाय के नेताओं ने तत्काल में पहुंच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से प्रदेश नेताओं और स्थानीय नेताओं का प्रतिनिधिमंडल दोनों पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना और न्याय की मांग के लिए भेजा गया। बुधवार को सपा नेता बृजेश वर्मा टिल्लू और जिलाध्यक्ष शराफत अली की अगुवाई में विधायक राहुल लोधी, डॉ. राजपाल कश्यप, शकील नदवी, यदुनंदन लाल लोधी, नाजिम खान, शांति देवी, नसीम नेता मृतका संगीता देवी के परिजनों से मिलने के लिए जरेरा गांव और मृतका रामश्री के परिजनों से मिलने के लिए मक्कू पुरवा पहुंचे।
परिजनों से मुलाकात की। क्या कार्रवाई हुई इस बारे में पुलिस से जाना। परिजनों से पूछा आप लोग कार्रवाई संतुष्ट है। राजपाल कश्यप ने कहा कि पीडीए परिवारों के साथ पूरे प्रदेश में अन्याय, उत्पीड़न किया जा रहा है। पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।