महिला फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
Hardoi News - बेहटा गोकुल में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में फांसी से लटका मिला। मृतका के पिता ने पति और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका को पांच दिन पहले पंचायत के बाद ससुराल भेजा गया था। पिता ने पुलिस में...

बेहटा गोकुल। ग्राम सैदपुर थाना में एक महिला का संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। मृतका के पिता ने पति और देवर पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पांच दिन पहले ही पंचायत के बाद बेटी को विदा करके ले गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम अटवा निवासी दयाशंकर का विवाह करीब 20 साल पहले ग्राम सैदपुर थाना बेहटा गोकुल निवासी गंगा देवी से हुआ था। मृतका के पिता रामौतार ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद जब कोई बच्चा नहीं हुआ तो पति दयाशंकर और देवर बबलू मारपीट करने लगे।
करीब दो महीने पहले इन लोगों ने मारपीट कर बेटी को घर से भगा दिया था। तब से वह मायके में रह रही थी। 10 जून को ससुराल वालों ने पंचायत कर सुलह समझौता किया और बेटी को बिदा करा ले गए। सोमवार की सुबह सात बजे ससुराल से फोन पर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। मृतका के पिता का आरोप है कि पति और देवर ने मिलकर गंगा देवी की हत्या की है। उन्होंने कोतवाली देहात में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।