Teen Girl Harassed While Bringing Samosas Accused Arrested छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsTeen Girl Harassed While Bringing Samosas Accused Arrested

छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Hardoi News - सांडी में एक किशोरी भाई की दुकान पर समोसा देकर लौटते समय युवक द्वारा छेड़छाड़ का शिकार हुई। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईMon, 16 June 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

सांडी। भाई की दुकान पर समोसा देकर आ रही किशोरी को रास्ते में युवक ने फब्तियां कसते हुए दबोच लिया और छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाने के एक गांव निवासी युवक की हरदोई मार्ग पर चाट की दुकान है। रविवार शाम उसकी बहन घर से बने कच्चे समोसे उसे देकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी अरविंद ने फब्तियां कसते हुए उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध पर आरोपित भाग निकला।

घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पिता ने किशोरी के साथ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। एसओ केके यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।