बहन के घर आई किशोरी से छेड़छाड़
Hardoi News - सांडी, संवाददाता। बहन के घर आई किशोरी से शौच के दौरान एक युवक ने छेड़छाड़ की। चीख पुकार मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। बहन की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छा

सांडी। बहन के घर आई किशोरी से शौच के दौरान एक युवक ने छेड़छाड़ की। चीख पुकार मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। बहन की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया गया। महिला ने बताया कि उसके घर सुरसा थाना के एक गांव निवासी छोटी बहन मेहमानी में आई थी। सोमवार दोपहर बहन शौच के लिए खेत की ओर गई थी। उसी दौरान गांव निवासी सर्वजीत मौके पर पहुंच गया। उससे मोबाइल नंबर मांगने लगा। इस पर जब बहन ने विरोध जताया तो छेड़छाड़ करने लगा। बहन के शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंच गई।
मौका पाकर आरोपित भाग निकला। एसओ केके यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।