UP Government Celebrates 8 Years of Service Security and Good Governance जनकल्याण की अधिकांश योजनाओं में यूपी देश में नंबर वन: संजय गंगवार, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsUP Government Celebrates 8 Years of Service Security and Good Governance

जनकल्याण की अधिकांश योजनाओं में यूपी देश में नंबर वन: संजय गंगवार

Hardoi News - हरदोई में गन्ना मंत्री संजय गंगवार ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आठ वर्षों में प्रदेश ने सुरक्षा, सुशासन और विकास में महत्वपूर्ण प्रगति की है। मंत्री ने कई योजनाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईThu, 27 March 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
जनकल्याण की अधिकांश योजनाओं में यूपी देश में नंबर वन: संजय गंगवार

हरदोई। सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह के दूसरे दिन गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री संजय गंगवार ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने स्वच्छता, सेवा, कृषि, उद्योग व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। गन्ना मंत्री ने बताया कि आठ वर्ष में शून्य से शिखर तक, अन्त्योदय से सूर्योदय तक का सफर रहा है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सुरक्षा, सुशासन और विकास का मॉडल प्रदेश बन गया है। धार्मिक-सांस्कृतिक के क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ उत्तर प्रदेश ने देश-विदेश के सर्वाधिक पर्यटकों को आकर्षित किया है। उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना, स्वच्छ शौचालय, महिला अपराधों में सजा दिलवाने, मध्यम, उद्यम, जन धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजनाओं में देश में प्रथम स्थान पर रहा है। प्रदेश ने दीपोत्सव में 25 लाख से अधिक दीप जला कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया, प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 60 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, एसपी नीरज जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार रवि प्रकाश सिंह आदि रहे।

अखिलेश यादव विदेशी आक्रांताओं की भाषा बोलते

सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में गन्ना मंत्री ने कहा अखिलेश यादव विदेशी आक्रांताओं की भाषा बोलते हैं। वो आयोध्या और काशी जाने से परहेज करते हैं, पर दुर्दांत माफियाओं की कब्र पर फातिया पढ़ना नहीं भूलते। मंत्री ने कहा समाजवादियों के आदर्श औरंगजेब और हुमायूं हैं, इसलिए सपा समाप्तवादी पार्टी बन गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।