मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सपना हुआ साकार - सांसद
Hathras News - मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सपना हुआ साकार - सांसदमोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सपना हुआ साकार - सांसदमोदी के ने

हाथरस। केन्द्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर शहर के अलीगढ़ रोड स्थित बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषय पर आयोजित प्रोफेशनल मीट का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस लोकसभा के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, अलीगढ़ सदर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व सांसद बदायूं संघमित्रा मोर्य रही। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित की गई। जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी सभी अतिथियों को पटका पहनकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में लोकसभा सांसद अनूप वाल्मिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व में "सशक्त भारत सुरक्षित भारत" का सपना साकार हुआ है। जहां आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई की गई है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर भारत ने अपनी सुरक्षा को अटूट बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली और सम्मानित सुरक्षा स्तंभ के रूप में स्थापित किया है यही "सशक्त भारत सुरक्षित भारत" का सच है। बदायूं की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में जहां नारी शक्ति विकास की परिधि से निकलकर केंद्र में आई है, मध्यम वर्ग को रोजमर्रा की ज़िंदगी में सम्मान मिला है और साहसिक सुधारों ने व्यापार को नई उड़ान दी है। डिजिटल इंडिया ने नए भारत की नीव को मजबूत किया है मोदी सरकार की समावेशी नीतियों और व्यापार को आसान बनाने वाली पहलों के परिणाम स्वरूप कभी 'फैजाइल फाइव' कहे जाने वाले देशों में शामिल भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2025-26 में 6.8% विकास दर का अनुमान है। उन्होंने कहा कि ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा FDI, 825 अरब डॉलर के ऐतिहासिक निर्यात और NPA घटकर सिर्फ 2.6% रह जाना दिखाता है कि भारत ने खुद को वैश्विक विकास का विश्वसनीय इंजन साबित किया है। अलीगढ़ सदर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने कहा कि विकसित भारत' सिर्फ एक योजना नहीं, एक सपना है। युवा शक्ति को नवाचार, शिक्षा और कौशल विकास के लिए पूरे अवसर और संसाधन मिलें। भारत की वैश्विक स्थिति अब निर्णायक भूमिका निभा रही है। 21वीं सदी भारत की सदी है, हम उस मोड़ पर हैं जहां भारत गरीबी और धीमी प्रगति को छोड़कर 'विकसित भारत' बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के द्वारा आमजन के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। जिससे उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिले उन्होंने कहा कि आम नागरिक, खासकर महिलाएं और बच्चे, सुरक्षित हैं क्योंकि केंद्र की सरकार ने आंतरिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी है नक्सल प्रभावित राज्यों में विकास की राह खुली है, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है। कार्यक्रम को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में डोली माहौर, महेन्द्र सिंह आचार्य, डॉ भरत यादव, प्रभु दयाल दीक्षित, दीपक रफी,हरी शंकर राणा, रूपेश उपाध्याय,प्रमोद सेंगर , हरीश सेंगर, भोला सिंह रावत,सुनील गौतम, प्रेम सिंह कुशवाहा,भूपेंद्र कौशिक, विष्णु बघेल,तपन जौहर,सूरज शाह, अंशुल शर्मा, मूलचंद वार्ष्णेय, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, आकाश सिंह, योगेश कुमार, मुकुल गुप्ता,सुनील सिंह, गजेंद्र सिंह,सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान, मोहित बघेल, रामवीर माहौर, योगेंद्र सिंह गहलोत रामकुमार माहेश्वरी ,रजत चौधरी, हरि कुमार,महेश वर्मा चरण सिंह सागर, प्रवीण कुमार, अनंत सोलंकी,विवेक शर्मा,अनिल सिंह, गिरीश सेंगर, अशोक कुमार, दिलीप मित्तल, देवेंद्र चौहान, जितेंद्र प्रधान, राजेंद्र सिंह धाकरे, अंकुर गौड़ पंकज पालावत, राजकुमार गुप्ता,विशाल पाथरे गुरदीप राज निरंकारी, गौरव प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।