Fatal Road Accidents in Sadabad One Dead and Dozens Injured अलग अलग सड़क हादसों में एक की मौत,दर्जन भर घायल, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsFatal Road Accidents in Sadabad One Dead and Dozens Injured

अलग अलग सड़क हादसों में एक की मौत,दर्जन भर घायल

Hathras News - फोटो 24 सड़क हादसे में घायल देवीचरन अलग अलग सड़क हादसों में की मौत,दर्जन भर घायलअलग अलग सड़क हादसों में की मौत,दर्जन भर घायलअलग अलग सड़क हादसों में की

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसWed, 18 June 2025 02:01 AM
share Share
Follow Us on
अलग अलग सड़क हादसों में एक की मौत,दर्जन भर घायल

सादाबाद में आगरा अलीगढ़ हाईवे पर एसबीआई के सामने डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक हाथरस-सादाबाद, संवाददाता। पिछले चौबीस घंटे में अलग अलग सड़क हादसों में एक युवक युवक की मौत हो गई। तो वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। तो वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। नगला ऊटा मलपुरा आगरा का रहने वाला लक्ष्मण पुत्र गणेश, सोनू पुत्र अशोक निवासी मुंगेर, जलालनगर, जींद हरियाणा और आंशू पुत्र बल्देव सिंह निवासी सेवला जाट आगरा बाइक पर सवार होकर हाथरस से आगरा लौट रहे थे। कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के सामने उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

इससे वह काफी दूर तक हाईवे पर फिसलते चले गई और बाइक भी बुरी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना करीब रात ढेड़ बजे की है। दुर्घटना की सूचना के बाद आने जाने वाले कई लोग रुक गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घायल तीनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां चिकित्सकों ने 24 वर्षीय आंशू पुत्र बल्देव सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। वहीं श्यामवीर सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी मोहनपुरा थाना चंदपा सड़क हादसे में घायल हो गया। कांशीराम कालोनी निवासी विनोद कुमार पुत्र आशाराम की मोटर साईकिल रात के वक्त सादाबाद क्षेत्र में अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें विनोद घायल हो गया। रम नगला निवासी सौरव पुत्र भूरी सिंह सड़क हादसे में घायल हो गया। वहीं भूपेन्द्र पुत्र सूरजपाल निवासी बघराया खेत से घर वापस आ रहा था। तभी पीछे से मोटर साईकिल ने टक्कर मार दी। जिससे वो घायल हो गए। 52 वर्षीय देवीचरन पुत्र गिर्राज सिंह मंगलवार को मोटर साईकिल से सामान देने के लिए मुरसान जा रहे थे। तभी रास्ते में किसी वाहन ने पीछे सटक्कर मार दी। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गये,जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ल ाया गया। कांशीराम कालोनी निवासी विनोद कुमार को मंगलवार दोपहर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वाला पट्टी निवासी हेतराम पुत्र मुंशीलाल को महिला थाने के निकट किसी वाहन ने टक्कर मार दी। नगला रति निवासी आठ वर्षीय मोनिका पुत्री ऊदल सिंह घर के बाहर खेल रही थी,जिसे किसी मोटर साईकिल सवार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसों में घायल हुए लोगों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।