जिले में अब गौमाता को गोपाल वन से मिलेगा चारा
Hathras News - जिले में अब गौमाता को गोपाल वन से मिलेगा चाराजिले में अब गौमाता को वन से मिलेगा चाराजिले में अब गौमाता को वन से मिलेगा चाराजिले में अब गौमाता को वन से

जिले में 12 बीघा भूमि पर विकसित किया जाएगा गोपाल वन पशुपालन विभाग रोपेगा अगस्त सहित कई चारे की प्रजाति, तैयारियों में जुटा विभाग कुछ समय में अगस्त प्रजाति हो जाती है काफी बडी, जिले में होंगे चारे के पर्याप्त इंतजाम हाथरस। हाथरस जिले की गौशालाओं में रह रही गौमाता को अब गोपाल वन से चारा मिलेगा। जिले में 12 बीघा भूमि पर वन को विकसित किया जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा अगस्त सहित कई चारे की प्रजातियों को रोपा जाएगा। यह प्रजाति कुछ समय में काफी बडी हो जाती है। इसलिए जिले में गौमाता को अब आने वाले समय में आसानी से चारा मिलेगा।
शासन स्तर से गौवंश पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। जिले की गौशालाओं में काफी संख्या में गायें आश्रय लिए हुए हैं। इनके लिए चारे की खरीद की जाती है। कभी कभी गौ चारे के लिए मुशिकलें आ जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर प्रत्येक जिले में गोपाल वन विकसित किया जाएगा। इस वन का निर्माण 12 बीघा भूमि पर किया जाएगा। इस वन में अगस्त प्रजाति के अलावा कई चारे की प्रजातियों को तैयार किया जाएगा। इस वन को बनाने की जिम्मेदारी पशु पालन विभाग को दी जाएगी। साथ ही वनों की देखरेख के साथ चारे का इंतजाम भी पशुपालन विभाग द्वारा किया जाएगा। इस मामले में डीएफओ डॉक्टर सीपी सिंह का कहना है कि जिले में पहली बार गोपाल वन बनाया जाएगा। इस वन को पशु पालन विभाग द्वारा तैयार किया जाएगा। करीब 12 बीघा भूमि पर वन तैयार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।