Waterlogging Issues at Chawad Gate Cause Trouble for Temple Visitors चावड़ गेट के लोगों ने जलभराव पर जनप्रतनिधियों को बतया बहरा, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsWaterlogging Issues at Chawad Gate Cause Trouble for Temple Visitors

चावड़ गेट के लोगों ने जलभराव पर जनप्रतनिधियों को बतया बहरा

Hathras News - फोटो 27 शहर के चावड़ गेट चौराह पर व्याप्त जलभरावचावड़ गेट के लोगों ने पर जनप्रतनिधियों को बतयाचावड़ गेट के लोगों ने पर जनप्रतनिधियों को बतयाचावड़ गेट

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसWed, 18 June 2025 01:51 AM
share Share
Follow Us on
चावड़ गेट के लोगों ने जलभराव पर जनप्रतनिधियों को बतया बहरा

पानी निकासी न होने के कारण चामुंड मंदिर तक जाने में लोग झेल रहे परेशानी चौराहा पर जलभराव पर नहीं किसी का ध्यान, लोगों में गुस्सा हाथरस। शहर में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। वहीं शहर के चावड़ गेट चौराहा पर कई दिनों से जलभराव हो रहा है। कई दिन बाद समस्या का निदान नहीं हुआ तो लोगों ने जनप्रतनिधियों को बहरा बताने के साथ आंख कान खोलने की मांग करते हुए फ्लैक्स लगा दिया है। पानी निकासी कराने की मांग की है। जलभराव के चलते लोगों में गुस्सा है। हाथरस शहर में पानी निकासी के लिए दस बड़े नालों के अलावा कई छोटे नाले हैं।

शहर के चावड़ गेट चौराहा पर कई दिनों से बिन बरसात के जलभराव हो रहा है। जलभराव के चलते आमजन को दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चामुंडा मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों को दूरी तय करने में जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार लोगों ने पानी निकासी कराने की मांग की। आज तक हालत जस के सत बने हुए हैं। इसे लेकर लोगों का सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने फ्लैक्स लगा दिया। उस फ्लैक्स में जिले के जनप्रनिनिधियों से बहरा बताने के साथ आंख कान खोलने के लिए कहा है। यह फ्लैक्स शहर के चामुंडा मंदिर पर लगाया गया है। साथ ही इस फ्लैक्स पर चामड गेट की दुखियारी जनता ने जनप्रतनिधियों ने जल निकासी कराने के साथ समस्या को दूर कराने की मांग की है। - बोले लोग शहर का चावड़ गेट चौराहा अति व्यवस्त चौराहा है। इसके बाद वहां सड़क की हालत जर्जर है। सड़क में गहरा गढ़ढा होने के साथ जलभराव हो रहा है। इस कारण दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बंटी, शहरवासी। शहर के चावड़ गेट चौराहा से लोग जलेसर तक की दूरी तय करते हैं। इसके बाद भी इस मार्ग को जोड़ने वाले चौराहा पर जर्जर सड़क व जलभराव पर किसी का ध्यान नहीं है। कई बार समस्या को दूर करने की मांग की आज तक कुछ नहीं हुआ है। गोपाल वर्मा, शहरवासी। शहर का चावड़ गेट चौराहा से आमजन शहर के कई मार्गो की दूरी तय करते हैं। इस मार्ग पर माता का प्रचीन मंदिर भी है। जलभराव के चलते मंदिर तकदूरी तय करने वाले दर्शानार्थियों को दूरी तय करने में खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। ताराचंद्र, शहरवासी। शहर के चावड गेट इलाके में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण आए दिन बिन बरसात के चौराह ताल तलैया बन जाता है। इस मार्ग से कई गांवों के लोग सुबह व शाम में दूरी तय करते हैं। इसके बाद भी जर्जर सड़क व जलभराव पर किसी का ध्यान नहीं है। सुरेश चंद्र, शहरवासी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।