मकान व जायदाद को हड़पना चाहते हैं देवर व जेठ, रखते हैं बुरी नीयत
Hathras News - मकान व जायदाद को हड़पना चाहते हैं देवर व जेठ, रखते हैं बुरी नीयत मकान व जायदाद को हड़पना चाहते हैं देवर व जेठ, रखते हैं बुरी नीयत मकान व जायदाद को ह

- कोतवाली सिकंद्राराऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी ससुराल के लोगों पर जनपद एटा के अपने मायके में रह रही विवाहिता ने लगाया आरोप - शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हाथरस। मकान व जायदाद को देवर व जेठ हड़पना चाहते हैं। महिला पर बुरी नीयत रखने का भी आरोप है। कोतवाली सिकंद्राराऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी ससुराल के लोगों पर जनपद एटा के अपने मायके में रह रही विवाहिता ने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जनपद एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी करीब आठ वर्ष पहले सिकन्दराराऊ क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। वर्तमान में ससुराल के लोग हरियाणा में रहते हैं। करीब आठ महीने पहले महिला के पति की बीमारी के चलते मौत हो गई। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि ससुराल के लोग पति के देहान्त के बाद से ही उसके हिस्से में आये मकान व अन्य जायदाद को हडपना चाहते हैं। देवर व जेठ पर महिला पर बुरी नजर रखने का आरोप है। दोनों पर मौका पाकर छेडखानी करने का आरोप है। इस बात की शिकायत अपनी सास से की तो सास ने कहा कि तू घर की बात को बाहर वालों से कहकर बेटों की बदनामी करना चाहती है। चुपचाप वह लोग जैसा कहे कर। आरोप है कि ससुराल के लोग ससुर, सास, चचिया ससुर, देवर, जेठ ने कमरे में बन्द करके बुरी तरह से लात घूंसो व थप्पडो से मारापीटा और फिर घर से निकाल दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।