Women Celebrate Vat Savitri Vrat on Vat Amavasya with Rituals and Offerings महिलाओं ने व्रत रख की अखंड सौभाग्य की कामना, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsWomen Celebrate Vat Savitri Vrat on Vat Amavasya with Rituals and Offerings

महिलाओं ने व्रत रख की अखंड सौभाग्य की कामना

Hathras News - फोटो 25 वट अमावस्या के मौके पर वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती महिलाएं। महिलाओं ने व्रत रख की सौभाग्य की कामनामहिलाओं ने व्रत रख की सौभाग्य की कामनामहिला

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसMon, 26 May 2025 11:46 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं ने व्रत रख की अखंड सौभाग्य की कामना

फोटो 25 वट अमावस्या के मौके पर वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती महिलाएं। महिलाओं ने व्रत रख की अखंड सौभाग्य की कामना वट सावित्र पूजन के दौरान महिलाओं ने की वट वृक्ष की परिक्रमा किया वन भोज काफी संख्या में श्रध्दालु गए गंगा घाटों को, मंदिरों में हुए कार्यक्रम हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। जेष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट अमावस्या के रूप में सोमवार को मनाया गया। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। वन भोज का आनंद लिया। काफी संख्या मे श्रध्दालु सोमवती अमावस्या होने के चलते गंगा घाटों के लिए रवाना हुए। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सोमवार को वट सावित्र व्रत के दौरान सुबह से महिलाएं तैयार होकर वट वृक्षों के पास पहुंची। महिलाओं ने वट वृक्ष से सूत लपेटते हुए सात व 11 परिक्रमा की। सत्यभान व सावित्री की कथा का श्रवण किया। इसके बाद वन भोज का आंनद लिया। सुख समृध्दि की कामना की। सोमवार को अमावस्या होने के चलते काफी श्रध्दालु सोरो,राजघाट, कछला आदि गंगा घाटों के लिए रवाना हुए। शहर के रूई की मंडी कन्हैया जी मंदिर, गुडिहाई बाजार स्थित दाऊजी मंदिर किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर आदि देवालयों में भगवान के विशेष श्रंगार के साथ पूजा अर्चना की गई। शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रध्दालुओं ने खूब दान पुण्य किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।