चार धाम के लिए रवाना हुई आध्यात्मिक चेतना यात्रा
Hathras News - फोटो 58 चारधाम यात्रा के लिए रवाना करते विहिप पदाधिकारी। चार धाम के लिए रवाना आध्यात्मिक चेतना यात्राचार धाम के लिए रवाना आध्यात्मिक चेतना यात्राचार ध

शहर के पसरट्टा बाजार से विहिप पदाधिकारियों ने किया युवाओं का दल रवाना हाथरस। आध्यात्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक जागरण के उद्देश्य से हाथरस से उत्तराखण्ड में स्थित चार धाम की यात्रा के लिए युवाओं के एक दल पसरट्टा बाजार वाहन द्वारा रवाना हुए। चार धाम यात्रा को हिंदू धर्म में मोक्ष प्राप्ति और पापों के क्षय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह यात्रा भक्तों को आत्मज्ञान और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है। यात्रा करने से व्यक्ति जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है। यात्रा करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। उसे पुण्य की प्राप्ति होती है चार धाम यात्रा भक्तों को अपने अंदर की सच्चाई और आत्म-ज्ञान का अनुभव कराती है।
साथ ही भक्तों को अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है। व्यक्ति को विभिन्न क्षेत्रों की भाषा, इतिहास, धर्म और परंपराओं से परिचित होने का मौका देती है। जिससे आत्मज्ञान में वृद्धि होती है। व्यक्ति को सत्य का ज्ञान होता है। वह परमतत्व से जुड़ाव महसूस करता है। विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा कैलाश कूलवाला जिला सह समरसता प्रमुख मनोज वार्ष्णेय, बजरंग दल विभाग सह संयोजक हर्षित गोड़ आदि ने जय श्री राम, हर हर महादेव के उद्घोष के साथ युवाओं को चारधाम यात्रा के लिए रवाना किया। इस मौके पर नवीन अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, प्रशांत खंडेलवाल, पुनीत शर्मा, नितिन खंडेलवाल, देवेश वार्ष्णेय, दीपक अग्रवाल, दीपक वाष्र्णेय, रवि गोस्वामी, कपिल अग्रवाल, अजय, धनंजय वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, भूपेश अग्रवाल, राकेश आदि युवाओं ने यात्रा के लिए प्रस्थान किया। सभी यमुनोत्री केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री तुंगनाथ महादेव हेमकुंड साहिब के दर्शन कर आध्यात्मिक चेतना यात्रा लौटेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।