Husband became monster Burned pregnant wife by pouring petrol on her baby died her womb doctor removed through surgery पति बना हैवान: पेट्रोल डालकर प्रेग्नेंट बीवी को जलाया, पेट में मर गया बच्चा; डॉक्टर ने ऑपरेशन करके निकाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsHusband became monster Burned pregnant wife by pouring petrol on her baby died her womb doctor removed through surgery

पति बना हैवान: पेट्रोल डालकर प्रेग्नेंट बीवी को जलाया, पेट में मर गया बच्चा; डॉक्टर ने ऑपरेशन करके निकाला

महाराजगंज में घरेलू विवाद में एक पति हैवान बन गया। पति ने गर्भवती बीवी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को पहुंचाया। आग से महिला करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 16 June 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
पति बना हैवान: पेट्रोल डालकर प्रेग्नेंट बीवी को जलाया, पेट में मर गया बच्चा; डॉक्टर ने ऑपरेशन करके निकाला

यूपी के महाराजगंज में घरेलू विवाद में एक पति हैवान बन गया। पति ने गर्भवती बीवी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को पहुंचाया। आग से महिला करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। बच्चा भी पेट में दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके मृत शिशु को बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। घटना के बाद से ही पति मौके से फरार है।

घटना फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर की है। पुलिस के अनुसार सुमन को अपने पति गोविंद के बीच बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। आए दिन उसका पति अपनी पत्नी सुमन को पीटता था। सुमन गर्भवती थी। रविवार की रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बौखलाए पति ने सुमन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी। इस बीच पति भाग गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को आग से बचाया। इसके बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक महिला के पेट में बच्चे की मौत हो चुकी थी। हालांकि डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू किया। महिला के पेट से मृत शिशु निकला। घटना की सूचना पर सीओ दीप शिखा भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच झगड़ा चरित्र को लेकर होता था। दोनों एक-दूसरे पर शक करते थे और आरोप लगाते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले कई दिनों से झगड़ा हो रहा था। रविवार को बात फिर बिगड़ गई। पत्नी को आग के हवाले करने के बाद पति मौके से भाग निकला, तब से वह फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला को गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |